आगरा, दिसम्बर 28 -- कड़ाके की सर्दी एवं शीतलहर के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं और यात्रा करने से बच रहे हैं। ठंड का असर रविवार को रोडवेज बसों में दिखाई दिया। आगरा, अलीगढ़, दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाली बसों के लिए सवारियां ढूंढे नहीं मिली है। बसें बिना यात्री के खाली दौड़ रही हैं। लोड फैक्टर में आ रही गिरावट के कारण निगम के अधिकारियों ने अब 25 यात्री होने पर ही बसें गंतव्य की ओर ले जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में तीन दिनों से सूरज के नहीं निकले हैं। सुबह से लेकर शाम तक आसमान कोहरे की चादर ढका हुआ है। कड़ाके सर्दी में पशु, पक्षियों के अलावा आम लोग भी परेशान हैं। ठंड का असर रोडवेज की बसों में पर भी पड़ा है। ठंड के कारण लोग जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। इससे बसों में पर्याप्त यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। जिन बसों में पहले 85 फीस...