कानपुर, दिसम्बर 19 -- कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बाद भी जाजमऊ क्षेत्र में शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से अभी तक अलाव नहीं लगाए गये हैं। जिससे राहगीरों के साथ साथ लोग सर्दी झेलने के लिए मजबूर हैं। ये आरोप जाजमऊ के पार्षद ने लगाये हैं। जाजमऊ वार्ड 96 के पार्षद फखर इकबाल ने बताया कि कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। गंगा का किनारा होने के चलते क्षेत्र में सर्दी ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि वार्ड में करीब आठ से दस स्थानों पर नगर निगम की ओर से अलाव लगाये जाते हैं, लेकिन अभी तक एक स्थान में भी अलावा नहीं जलवाया गया है। पार्षद ने कहा कि इसके लिए उन्होंने नगर निगम में शिकायत भी की थी। लेकिन फिर अलाव की व्यवस्था नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...