गंगापार, जनवरी 4 -- नए साल में सर्दी का सितम सहने के लिए तैयार रहें। जनवरी से फरवरी के बीच सर्दी ज्यादा सितम ढहाएगी। उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच भी आ सकता है। मौसम विभाग ने जनवरी से फरवरी के बीच पडऩे वाली सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार जनवरी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा। इससे ट्रांस यमुना क्षेत्र शीतलहर की चपेट में रहेगा। कोल्ड वेव के साथ-साथ घना कोहरा भी छाएगा। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के चलते आम लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है और देर रात से लेकर सुबह तक कोहरे की घनी चादर पूरे क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लेती है। दृश्यता बेहद कम हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.