कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की सर्दी के बीच दिल, दिमाग के मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही। बुधवार को 996 मरीज कार्डियोलॉजी की ओपीडी पहुंचे। वहीं 158 मरीज इरमजेंसी में पहुंचे। इनमें से 56 को तुरंत भर्ती किया गया। वहीं दिल संबंधित अलग-अलग रोगों की वजह से पांच और लोगों की मौत हो गई। निदेशक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि सर्दी में बीपी, शुगर का खास ख्याल रखें। वहीं हैलट में ब्रेन स्ट्रोक के दस और मरीज भर्ती किए गए। न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि बीपी बिगड़ने का असर ब्रेन पर पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.