उरई, जनवरी 1 -- उरई। दिसंबर का महीना बीत जाने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिल सकी है। गुरुवार एक जनवरी को भी दोपहर तक शहर कोहरे की चादर में ढका रहा जबकि दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और अधिक महसूस की गई। पिछले करीब पंद्रह दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। आवश्यक कार्य निपटाने के बाद शाम होते ही कोहरे की चादर फिर से शहर को ढक लेती है, जिससे लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। बुधवार की रात से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था जो गुरुवार सुबह और अधिक घना हो गया। दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। इसी वजह से बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.