पूर्णिया, दिसम्बर 23 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं, लेकिन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है ।केनगर चौक,बनभाग चौक, काझा चौक,भुतहा मोड़ चौक, गोकुलपुर चौक, कोठी घाट चौक, मोगलाहा चौक तथा नगर पंचायत चम्पानगर के चम्पानगर बाजार चौक, गांधी चौक चरैया रहिका चौक, रामनगर दुर्गा मंदिर चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था होने से चौराहों पर आने जाने वाले लोगों को ठंड के मौसम में काफी राहत मिलती है। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरन में निकलना पड़ रहा है। वहीं मजदूरों की दिहाड़ी पर भी असर पड़ा है। बाजारों और...