मुरादाबाद, जनवरी 11 -- रविवार को कड़ाके की ठंड फिर से गलन में तब्दील हो गई जिससे ठंड में और इजाफा हो गया, लोगों को घरों में ही रहने को विवश कर दिया। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के सितम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार की सुबह फिर से घने कोहरे व पाले के बीच शुरुआत हुई। कोहरे की घनी चादर से दृश्यता बहुत कम रही। मौसम की मार कम होने का नाम नहीं ले रही। सुबह 6:00 के बाद कोहर के साथ ही चल रही शीतलहर व पाले ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पिछले कई दिन से कोहरे ने कहर बरपा रखा है। शनिवार की सुबह लोगों ने तब राहत महसूस की थी जब पहले सुबह सूर्य देव के दर्शन हो गए और पूरे दिन सूर्य देव अपनी पुरानी चमक के साथ मौजूद रहे लेकिन अगले ही दिन यानी रविवार को सूर्य देव फिर सेबादलों की ओट में जा छिपे काम काज के कारण ठंड में घरों से बाहर ...