मैनपुरी, जनवरी 1 -- सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते वर्ष का अंतिम दिन सबसे अधिक ठंठा रहा। नए साल का पहला दिन भी ठंड लेकर आया। घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रही। सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। चूंकि नववर्ष का प्रथम दिन था लोग एक-दूसरे को बधाई देने के लिए निकल रहे थे इसलिए सड़कों पर आवाजाही तो थी। लेकिन सर्दी से मुश्किलें बनी रहीं। दिनभर कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान दिखे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। जनपद में गलन भरी सर्दी पड़ने लगी है। बीते एक सप्ताह से हाड़ कंपाऊ सर्दी पड़ रही है। बीते दो दिन की बात की जाए तो कुछ अधिक गलन है। गुरुवार को घने कोहरे की चादर ने समूचे जनपद को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे से सड़कों पर आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे कोहरा तो छट गया लेकिन भीषण सर्दी से राहत नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.