शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- जनपद में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग अंगीठी, अलाव और हीटर के सहारे किसी तरह ठंड से बचाव कर रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक दिन के भीतर छह डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन और ठिठुरन और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम 11.4 डिग्री रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अचानक आई इस गिरावट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.