पूर्णिया, जनवरी 8 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी के निर्देश पर जलालगढ़ नगर क्षेत्र में सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड और लगातार छाए कुहासे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दराज से सब्जी और अन्य सामान लेकर बाजार पहुंचने वाले दुकानदारों को ग्राहकों की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ा। बिक्री नहीं होने से दुकानदार चिंतित नजर आए। बुधवार को दिनभर कुहासा छाया रहा और दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप दिखाई दी, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। ठंड के कारण बुजुर्गों, बीमार लोगों, महिलाओं और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इलाज के लिए ग्रामीण इलाकों से आने वालों को भी आवाजाही में भारी परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.