प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। संगमनगरी में कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार को भी लोगों को भोर से ही गलन से कोई खास राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवा चलने से ठंड के तेवर अधिक सख्त हो गए हैं। दिन और रात के तापमान में निरंतर हो रही गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रही। इससे पहले 29 दिसंबर को 6.4 और चार जनवरी की रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात का तापमान गिरने से सुबह और शाम को गलन तेज हो गई। शहर से संगम तक लोग अलाव, ब्लोअर, हीटर का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की सर्दी का असर जनजीवन पर दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के असर से तापमान में गिरावट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...