रामपुर, जनवरी 10 -- इस बार सर्दी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते कई दिन से लगातार जारी शीतलहर और सर्द हवा के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतनी कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और देर शाम गलन इतनी बढ़ गई है कि लोग बिना बेहद जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को सुबह के समय में वातावरण में कोहरे की चादर थी। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को कड़ाके की सर्दी का अनुभव हुआ। हालांकि, दोपहर तक कोहरा छंट गया और आसमान से धूप खिल गई। धूप निकलते ही लोगों ने खुले मैदानों और पार्क का रुख कर लिया। यहां पर लोग धूप सेंकते हुए नजर आए। लोगों ने घरों की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद भी लिया तो वहीं महिलाओ...