शामली, जनवरी 2 -- जनपद में कड़ाके की ठंड ने आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि कोहरा नहीं पड़ा लेकिन दो दिन से आसमान में छाए बादलों एवं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाये रहे सूरज के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं ने मौसम में ठिठुरन घोल दी, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने रूम हीटर, अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया। अधिकांश नागरिक केवल अत्यंत जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। इसका सीधा असर शहर के प्रमुख बाजारों-बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट और कबाड़ी बाजार-पर देखने को मिला, जहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहक न आने से दुकानदार खाली बैठे नजर आए और सामान्य चहल-पहल नदारद रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्...