लातेहार, नवम्बर 19 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान हर दिन नीचे जा रहा है और कड़ाके की ठंड ने गरीब तबके को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है लेकिन अब तक सरकार की ओर से मिलने वाले कंबल जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाए हैं। आलम यह है कि कई गांवों और शहरी इलाकों में पिछले वर्षों की तरह अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है। सड़कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार क्षेत्र में अलाव न होने से आम लोगों, खासकर मजदूर वर्ग और राहगीरों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। शाम ढलते ही लोगों को घरों में दुबकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। स्थिति यह है कि जिले में कई कोल कंपनियां वर्षों से सक्रिय हैं, लेकिन सामाजिक दायित्व के नाम पर किसी ने भी आगे बढ़कर पहल नहीं की है। चुना...