गंगापार, दिसम्बर 25 -- क्षेत्र के जानकीनगर बाजार में बढ़ती ठंड से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह समाजसेवी अखिलेश सिंह (बऊ भैया) ने अलाव जलवाया। जहां कड़ाके की ठंड के बीच इस पहल से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। अलाव जलने से बाजार क्षेत्र में गर्माहट का माहौल बन गया और लोग अलाव के आसपास बैठकर ठंड से बचाव करते नजर आए। राहगीरों ने समाजसेवी के इस जनहित कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...