संभल, फरवरी 2 -- जिले भर के गंगा घाटों पर रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। जो देर शाम तक जारी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गंगा घाटों पर स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। धूप, दीप, अक्षत, रोली, चंदन, पुष्प, दूध, दही, शहद, घृत व नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजन कराने वाले आचार्यों ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्नान के बाद श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.