अयोध्या, जनवरी 9 -- अमानीगंज,संवाददाता। प्रशासनिक उदासीनता के चलते कड़ाके की ठंड के बावजूद मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों के गरीब कंबल से वंचित हैं। ठंड में गरीब ठिठुर रहें लेकिन उनका पुरसाहाल लेने वाला कोई नहीं है। कड़ाके की ठंड के समय गरीबों को कंबल न दिए जाने से स्थानीय लोगों में भी प्रशासनिक कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी है। तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों में राजस्व कर्मियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को इकट्ठा ही सौंप दिया गया और उन्होंने इस सरकारी कंबल का वितरण बिना पात्रता को देखे ही अपने चहेतों में कर दिया। तहसील प्रशासन द्वारा अब तक सभी राजस्व गांवों को कंबल नहीं उपलब्ध कराया गया है। अनेक गरीब लाचार कंबल पाने के लिए लेखपालों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया जा रहा की कंबल मिलने पर दिया जाएगा। तहसील क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.