दरभंगा, जनवरी 3 -- कड़ाके की ठंड और भूख से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। शहर में आवारा पशु भोजन के लिए भटक रहे हैं। सड़क हादसों इनकी जान भी जा रही हैैं। हाल ही में कुछेक समाजसेवियों ने पशुओं को चारा खिलाकर निगम प्रशासन की संवेदना जगाने का प्रयास भी किया है, फिर भी नगर निगम पशुओं को लेकर लापरवाह बना है। इस स्थिति से जिले के पशु प्रेमियों में रोष है। इनका कहना है कि गाय, सांढ़, कुत्ते-बिल्ली व बंदरों की सुरक्षा व हक के लिए जिला पशु क्रूरता निवारण समिति बनी हुई है। वहीं, भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निगम के हवाले है, पर आवारा जानवर घोषित कर सिस्टम ने पल्ला झाड़ लिया है। इस वजह से भूख से बेहाल पशु कचरा खाने पर विवश हैं। दरभंगा की सड़कों पर दाना-पानी के लिए भटकने वाले पशु बेबस दिखते हैं। कड़ाके की ठंड, भूख व सड़क हादसों के चलते पशु-पक्षी बेहाल हैं। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.