गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड से दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी पर दोहरी मार पड़ रही है। शीतलहर और घने कोहरे ने एक ओर जनजीवन को जकड़ रखा है, तो दूसरी ओर अत्यधिक ठंड के कारण दिहाड़ी करने वाले मजदूरों को काम नहीं नहीं मिल रहा। उससे रोजगार के अवसर तेजी से सिमट गए हैं। शहर के कई चिन्हित स्थल जहां हर दिन मजदूरों के कोलाहल से गुलजार रहता था वहां ठंड की वजह से सन्नाटा पसरा है। बमुश्किल काम की तलाश में जिलांतर्गत दूर दराज से जिला मुख्यालय आने वाले मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। गुरुवार को भी गढ़देवी मोड़ पर ऐसी ही स्थिति रही। हर दिन यहां करीब 600 से अधिक मजदूर रोज काम की तलाश में पहुंचते हैं। वहीं जानलेवा ठंड की वजह से एकाध सौ बमुश्किल पहुंच रहे हैं। उनमें कुछ को मजदूरी मिल रही है तो बाकी को काम नहीं मिलने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.