आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड में वर्ष 2026 का धूमधड़ाके के साथ स्वागत हुआ। देर रात तक नए साल के जश्न में लोग डूबे रहे। होटल-रेस्टोरेंट में पार्टियों का दौर चलता रहा। लोग उल्लास में डूबे रहे। जगह-जगह पार्टियों का आयोजन किया गया। नए साल के स्वागत में युवा डीजे पर झूमते रहे। बुधवार को रात के 12 बजते ही शहर में चारों तरफ आतिशबाजी शुरू हो गई। एक-दूसरे को बधाइयां दी जाने लगीं। भीषण ठंड होने के बावजूद लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर जरा भी उत्साह कम नहीं था। इससे पहले शाम से लोग रात 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। साल के आखिरी दिन जगह-जगह पार्टियां आयोजित की गई थीं। शहर के प्रमुख होटलों में जश्न के विशेष इंतजाम किए गए थे। कई गेस्ट हाउस में भी छोटी-छोटी पार्टियां रखी गई थीं। होटलों में लाइव बैंड, लाइव म्यूजिक और ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.