बागपत, जनवरी 4 -- शीतलहर का असर पशु स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। दुधारू पशुओं की दूध देने की क्षमता में गिरावट आई है। पशु जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पशुपालन विभाग ने पशुओं को सर्दी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। पशुपालकों को पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी गई है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जिले में फिलहाल न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इतने कम तापमान में पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन पर ठंड का सीधा असर पड़ता है। अधिक ठंड के बीच दुधारू पशु अक्सर जल्द बीमार हो जाते हैं। पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सीवीओ डा. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि सर...