रामपुर, जनवरी 8 -- कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को सुबह से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। वातावरण में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा तो नहीं है मगर गलन भरी ठंड के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। सुबह से ही लोग अलाव के सामने बैठे हुए हैं और सर्दी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी तक सर्दी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...