शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पूरे दिन मौसम का मिजाज लगभग एक-सा बना रहा। अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 1.4 डिग्री का अंतर होने से ठंड का असर और तीखा महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को दिनभर धूप का भी सहारा नहीं मिल सका। रविवार रात पछुआ हवा चलने के कारण कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहा। हालांकि सोमवार सुबह हवा का रुख बदलकर पूर्वा हो गया, जिससे कोहरा कुछ बढ़ गया और दृश्यता प्रभावित हुई। दोपहर बाद एक बार फिर पछुआ हवा चलने लगी, जिसकी रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। सड़कों और सार्वजनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.