घाटशिला, जनवरी 11 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ रहे शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड में व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया गया। सांसद के सुपुत्र कुणाल महतो ने कड़ाके की ठंड के बीच कंटूलिया, साकरा, दधिका, चित्रेश्वर, पाचंडो और रंगूनिया जैसे विभिन्न गांवों का दौरा कर लगभग 2500 असहाय और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य के दौरान कुणाल महतो ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों और वृद्धों की सेवा करना एक मानवीय कर्तव्य है और सांसद की यह पहल जिले के प्रत्येक प्रखंड तक पहुंचेगी ताकि कोई भी अभावग्रस्त व्यक्ति ठंड की मार से असुरक्षित न रहे। वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, मानिक मंडल, तपन पैड़ा, चंदन सीट, पहलाद घोष, जोत्सनाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.