मधेपुरा, जनवरी 8 -- मधेपुरा। कड़ाके की ठंड में छोटे-छोटे बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं। प्रतिदिन ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में इलाज कराने पहुंच रहे छोटे - छोटे बच्चे 20 से 30 मरीज कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं। कड़ाके की ठंड में दूषित पानी और बासी खाना कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने का कारण माना जाता है। ठंड में छोटे बच्चों के प्रति परिजनों को विशेष ध्यान रखना जरूरी है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. यस शर्मा ने बताया कि ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में परिजन के साथ आने वाले छोटे-छोटे बच्चे ज्यादातर कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। परिजनों को भीषण ठंड में बच्चे के प्रति लापरवाही नुकसान साबित कर सकता हैं। बच्चे को पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.