लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन बेहाल है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट और शीतलहर के बीच जहां आम लोगों की सुबह सूर्योदय के बाद हो रही है। वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े सफाई कर्मी और अस्पताल कर्मी सुबह-सुबह ठंड में काम करने को विवश हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से उन्हें ठंड से बचाव के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का हाल सबसे ज्यादा खराब है। तड़के सुबह कोहरा, कनकनी और वर्फ़ीली हवाओं के बीच उन्हें नगर क्षेत्र में झाड़ू लगाने और कचरा उठाने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं सफाई कर्मियों को न तो गर्म कपड़े दिए गए हैं, न दस्ताने और न ही बूट की व्यवस्था ही की गई है। ठंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.