रामपुर, दिसम्बर 17 -- कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण लोग सुबह से शाम तक आग से चिपके रहे। पहले दिल ही कड़ाके की ठंड में लोगों को हाल से बेहाल कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जगह-जगह अलाव जलाने की मांग की है। मंगलवार सुबह से ही ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया। सोमवार पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार जैसे-जैसे दिन निकला वैसे-वैसे कोहरा और बढ़ता गया। पूरा दिन सुबह से लेकर शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते रहे। दोपहर 3 वजे भी ग्रामीण आग के आगे से उठने की हिम्मत नहीं जुटा सके। स्वार कस्बे से लेकर अजीमनगर, खेमपुर, खौद, सैदनगर, तक भीषण सर्दी का प्रकोप रहा। सुबह से ही घना कोहरा होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों को हुई जो कांपते हुए स...