रुडकी, दिसम्बर 24 -- बुधवार को कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते धनौरी क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अत्यधिक ठंड के कारण लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। ठंडी हवाओं के चलते आमजन के साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान नजर आए। दिनभर चली सर्द हवा के कारण बाजारों में रौनक गायब रही। ठंड के चलते दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा। शाम होते-होते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। धनौरी क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कड़ाके की ठंड का असर यात्रियों पर भी पड़ा और ठंडी हवाओं के कारण क्षेत्र की सड़कें सुनसान पड़ी रहीं। ग्रामीण संदीप, सेवाराम भारती, हनीफ सलमानी, निसार, सलमान, योगेश और टिंकू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.