मऊ, जनवरी 8 -- मऊ। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। सर्द हवा के कारण गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं बुधवार को दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार को स्थिति बदल गई है। लोगों की कंपकपी छूट रही है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों को इंडिकेटर और हेडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यातायात की गति धीमी हो गई है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। वहीं जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 130 दर्ज किया गया है, जिसे संतोषजनक श्...