अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार दोपहर सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो कोहरा छंट गया लेकिन ठंड के सामने धूप बेअसर साबित रही। शाम होते ही ठंड बढ़ी तो लोग दोबारा घरों में कैद हो गए। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब क्षेत्र में भी साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवा के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। शाम में सूर्यास्त के साथ ही ठंड बढ़ने पर लोग जल्द घरों में कैद हो गए। वहीं ठंड के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवार लोगों को हुई। सुबह में आसमान में घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता प्रभावित हुई। ठंड बढ़ने पर लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। कामकाजी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.