रिषिकेष, जनवरी 14 -- तीर्थनगरी में मकर संक्रांति पर्व पर कडाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही पितरों को तर्पण दिया। इस दौरान भिक्षुओं, गरीबों और ब्राह्मणों को अनाज, दाल और दक्षिणा आदि दान भेंटकर पुण्य कमाया। मकर संक्राति को लेकर मंगलवार की आधी रात के बाद से ही तीर्थनगरी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला तेज हो गया। श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट, बहत्तर सीढ़ी घाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर्व पर गढ़वाल के साथ ऋषिकेश के श्यामपुर, भट्टोवाला, डोईवाला, रायवाला, ढालवाला, मुनिकीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.