लातेहार, जनवरी 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। ठंड के प्रकोप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। अन्य जिलों में 10 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद कर दिये गये हैं। हालांकि, लातेहार जिले में स्थिति इसके विपरीत देखने को मिल रही है। शुक्रवार को चंदवा का पारा 6 डिग्री पर था। यहां कड़ाके की ठंड के बावजूद स्कूल शुक्रवार से खुल गये हैं, जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चे सुबह-सुबह ठिठुरती ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं। सुबह के समय घना कोहरा, ठंडी हवाएं और गिरता तापमान बच्चों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। कई अभिभावकों का कहना है कि ठंड के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, ...