उरई, जनवरी 2 -- उरई। शहर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोग दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर रहे और धूप के दर्शन तक नहीं हो सके। शीतलहर ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से लेकर शाम तक शहर पर कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। सूर्यनारायण दिनभर बादलों और कोहरे के पीछे छिपे रहे, जिसके कारण लोग धूप को तरसते नजर आए। ठंड के इस कहर का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर देखने को मिला। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचते रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम ढलते ही मौसम में ठंडक और बढ़ गई। ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.