बुलंदशहर, जनवरी 7 -- गुलावठी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण ठंड का असर जनजीवन पर स्पष्ट दिखाई दिया। शाम होते ही लोग लकड़ियां जलाकर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड का प्रभाव केवल मनुष्य तक सीमित नहीं रहा बल्कि पशु पक्षी भी इसमें प्रभावित हो रहे हैं। बीते दिन दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शाम होते ही शर्द हवाओं ने फिर से टूटने बढ़ा दी। ठंड में लोगों को राहत पहुंचने के लिए नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका के चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने बताया कि जब तक शीतकाल चल रहा है, तब तक नगर पालिका द्वारा लोगों को अलाव की व्यवस्था कराई जाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.