हजारीबाग, जनवरी 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव में इन दिनों कड़ाके की ठंड व शीतलहरी का प्रकोप जारी है। तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क जाने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और रात में घना कुहासा छाया रहता है। जिससे तापमान कम होने के साथ यातायात भी बाधित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। शीतलहरी के कारण सुबह से ही ठंडी हवा चलने से हाड़ कंपाने वाली स्थिति बनी हुई है। दिन में भी धूप कम निकलने से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड और शीतलहरी का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों व श्रमिक वर्ग पर देखने को मिल रहा है। स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने और समय परिवर्तन पर विचार किया जा रहा है। बाजारों में भी ग्राहक कम निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.