रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे लोग ठंड से परेशान रहे। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। जहां गुरुवार का अधिकतम तापमान 11.2 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध ने बताया कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया...