अमरोहा, जनवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की माघ माह में प्रातःकाल 5:30 बजे बाबा गंगा नाथ मंदिर बड़ा बाजार से निकल रही संगीतमय प्रभातफेरी का रविवार को श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी अपने दैनिक निर्धारण मार्ग खत्री कूंचा न० एक, खत्री कूचां न० 2 बड़ा बाजार , मंडी चोब आर्यवृत्त कालोनी, मुरादाबादी गेट, कैलसा बाईपास, चामुंडा मंदिर, बेरियान, कृष्णा बाल मंदिर होते हुए वापस बडा बाजार से होकर बाबा गंगा नाथ मंदिर पर विश्रामित हुई। कड़कड़ाती ठंड में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर की धर्मप्रेमी जनता ने जलपान के साथ पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी को निकाल रहे कार्यकर्ताओं के अदम्य साहस की प्रंशसा की। अनिल गौतम, विकास व्यास, प्रतुल शर्मा, सागर गुप्ता, पंकज प्रजापति, गौरव प्रजापति, प्रदीप भटनागर आदि भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.