बक्सर, जनवरी 8 -- छापेमारी बाइक के साथ धंधेबाज धराया, पुलिस कर रही है पूछताछ अलग-अलग ब्रांड की काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त फोटो संख्या 32 कैप्शन - बरामद शराब के बारे में जानकारी देती मध निषेध की इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी। डुमरांव, संवाद सूत्र। बीती रात डुमरांव में उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उत्पाद पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कड़वी मोहल्ले में आरोपित के घर छापेमारी कर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरांव थाना क्षेत्र में एक युवक बाइक से अवैध शराब की डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी व अखिलेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक...