फरीदाबाद, फरवरी 7 -- हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में एक सुनामी झूले के टूटकर गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार को शाम करीब 6:15 बजे हुआ। झूले में मैकेनिकल खराबी के कारण वह टूट गया। हादसे के समय उस पर करीब 15 लोग झूल रहे थे। लोगों ने बताया कि पहले कड़के की आवाज हुई, फिर झूला टूट गया। मौके पर अफरातफरी फैल गई। पीड़ित एक महिला ने बताया कि बचाव के दौरान ही कई लोग जख्मी हो गए।रेस्क्यू के दौरान ज्यादा लोग जख्मी हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि उसने फास्ट फूड का स्टॉल लगा रखा था। पहले आवाज आई इसके बाद ही झूला टूट गया। यह सुनामी झूला था। हादसे के बाद झूले से आधे से अधिक लोग उतर चुके थे। कुछ लोग झूले पर ही रह गए थे। उनको उतारने का काम चल रहा था। इसी बीच झूला पूरी तरह टूटकर गिर गया। हादसे में बचाने...