आजमगढ़, दिसम्बर 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार को लगातार चौथे दिन जिले में मौसम खराब रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर कड़ाके की ठंड रही। दोपहर दो बजे के बाद एक घंटे के लिए धूप निकली थी, लेकिन उसका असर नहीं था। शाम पांच बजे के बाद गलन काफी तेज हो गई। जिसके चलते लोग परेशान नजर आए। सर्दी तेज होने के बाद जिले में शहर से गांव तक जनजीवन पर असर पड़ा है। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन वातावरण में धुंध का असर बना रहा। पछुआ हवा चलने के कारण ठंड काफी तेज थी। इससे बाहर निकले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। लोगों के हाथ-पैर ठंडे हो जा रहे थे। बर्फीली हवा के कारण लोगों का बुरा हाल था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद भगवान भाष्कर धुंध की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.