नई दिल्ली, जनवरी 30 -- अगर आप पूर्वी दिल्ली में रहते हैं और सरकारी कामों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, तो यह खबर आपको राहत देने वाली है। कड़कड़डूमा में खाली पड़ी 12 मंजिला इमारत अब पूर्वी दिल्ली जिले का 'मिनी सचिवालय' बनने जा रही है।12 मंजिला इमारत में शिफ्ट होंगे सभी बड़े दफ्तर कड़कड़डूमा कोर्ट के पास स्थित एमसीडी का ऑफिस कॉम्प्लेक्स, जिसे मूल रूप से पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय के रूप में बनाया गया था, अब पूर्वी दिल्ली जिले का प्रशासनिक केंद्र बनेगा। इस एक ही जगह पर डीएम, राजस्व अधिकारी और अन्य नागरिक सेवाओं के दफ्तर मौजूद होंगे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के सभी 13 नए जिलों में ऐसे एकीकृत प्रशासनिक हब बनाने की योजना है ताकि सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान हो सके।मेट्र...