रांची, दिसम्बर 31 -- रांची। प्रमुख संवाददाता अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू रोड में जानकी स्टील के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ऑटो से धक्का लगने से स्कूटी सवार लक्ष्य कुमार जख्मी हो गए। हादसे में उनके शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगी है, वहीं स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय वे स्कूटी से एजी कॉलीनी स्थित आवास से नामकुम में क्रिकेट क्लब जा रहे थे। रास्ते में कडरू मुख्य मार्ग के पास गलत दिशा से आ रही ऑटो से स्कूटी को धक्का लगा। इस संबंध में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.