रांची, दिसम्बर 4 -- रांची। कडरू पैरिश में आगामी 14 दिसंबर को धूमधाम से कटनी पर्व और क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। इस पूरे आयोजन का संचालन रेव्ह एनेम जोसेफ हेरेंज करेंगे। इसके साथ ही, क्रिसमस के आगमन की खुशी में 15 दिसंबर से एक विशेष तैयारी शुरू होगी। इस दिन से बच्चों का कैरोल समूह घर-घर जाकर क्रिसमस कैरोल के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म पर्व का शुभ संदेश सुनाएगा और लोगों को बधाई देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...