चम्पावत, जनवरी 6 -- चम्पावत। ग्रामीणों ने नौलापानी ग्राम पंचायत के कठौल-फूलवाड़ी-गुगड़ानी छीणा तक मिलान सड़क बनाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। नौलापानी के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मिलान सड़क की मांग उठाई जा रही है। लेकिन हमेश उनकी अनसुनी की गई। कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान गीता देवी, गणेश राम, दुर्गा देवी, जीवन सिंह आदि ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क के अभाव में गांव वीरान हो रहे हैं। रोड के अभाव में ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ती है। कहा गया है कि ग्राम पंचायत के कठौल से फूलवाड़ी-पलिया-गुगड़ानी क्षीणा मिलान रोड का निर्माण होने से क्षेत्र की करीब पांच हजार से अध...