चतरा, अक्टूबर 15 -- चतरा, प्रतिनिधि। कठौतिया स्थित प्राचीन छठ घाट इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगभग डेढ़ सौ साल पुराना यह ऐतिहासिक घाट, जहां हर साल सैकड़ों श्रद्धालु आस्था के महापर्व छठ पर सूर्यदेव की उपासना करने आते हैं, इस बार उपेक्षा का शिकार हो गया है। घाट की सफाई अब तक शुरू नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। घाट के पास स्थित प्राचीन महादेव मंदिर इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को और बढ़ाता है। बावजूद इसके, प्रशासन की अनदेखी के कारण घाट की स्थिति बेहद खराब है। पानी पूरी तरह मटमैला हो चुका है, और जगह-जगह कचरा तैर रहा है। स्थानीय लोग यहां अपने घरों के कपड़े धोते हैं और नहाते भी हैं। जिससे जल स्रोत प्रदूषित हो गया है। घाट की सीढ़ियां भी जगह-जगह से टूटी हुई हैं। जिससे श्रद्धालुओं के लिए उतरना-चढ़ना खतरे से खाली नहीं है। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.