भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित कठौता मार्ग चौड़ीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि गोपीगंज ओवरब्रिज का निर्माण के समय कठौता मार्ग को अंडरपास ना देना परेशानी का सबब बन रहा है। उस वक्त की लापरवाही का खामियाजा आने जाने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा है। जबकि सिक्स लेन बनते समय हर जगह चाहे छोटी जगह हो चाहे बड़ी जगह हो अंडरपास दिया गया है। लेकिन दानपुर कठौता मार्ग जो कि जौनपुर मछली शहर बादशाहपुर कई जगह यह रास्ता बड़े शहरों को जोड़ता है। लेकिन इतने बड़े जगह को अंडर पास न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.