लखनऊ, जून 27 -- चिनहट स्थित कठौता झील में शुक्रवार तड़के दो दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया। दोस्तों की सूचना पर चिनहट पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोज कर बाहर निकाला। पर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पिता ने जांच की मांग की है। परिवार में वह इकलौता बेटा था। पुलिस दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ गोमतीनगर के विवेकखण्ड निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला एचएएल से सेवानिवृत्त हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि बेटा मनीष (38) बीटेक और एमबीए करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर का काम कर रहा था। गुरुवार रात मनीष गोमतीनगर विस्तार के दोस्त अर्पित श्रीवास्तव और विनय दुबे के साथ पार्टी करने गया था। इसके बाद शुक्रवार तड़के 4:30 बजे वह चिनहट स्थित कठौता झील में नहाने चला गया। काफी देर बाद भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.