बलिया, फरवरी 18 -- नवानगर। इलाके के कठौड़ा गांव के सौ से अधिक लोगों के घरों के बाहर लगे बल्ब चोरी हो गये। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गयी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गांव के मनू राय, जटाशंकर पाल, हीरालाल गुप्ता, शिवबदन पाल, रिंकू गुप्ता, ध्रुवनाथ पाल, अंजनी राय, संजय पटेल, मदन सेठ, अंबिका प्रसाद आदि लोग घरों से बाहर निकले तो घरों के बाहर लगे एलईडी बल्ब चोर हो गये थे। एसओ सिकन्दरपुर मूलचंद चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...