लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौसा में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया था। सोमवार को अधिकारियों द्वारा कठोर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद दूसरे दिन युवक का अंतिम संस्कार कराया गया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम गौतम का गांव के ही अपनी बिरादरी के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुछ लोग युवक के घर में घुस आए और उसे बाहर खींचकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.