पाकुड़, फरवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सुंदरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार की रात कथा पंडाल राम अवतार की मर्यादा और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आनंदमयी झांकी से भक्तिमय हो उठा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पूज्य प्रीति रामानुज जी ने अत्यंत ओजस्वी और भावपूर्ण शैली में भगवान राम के आदर्श जीवन तथा श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का विस्तार से वर्णन किया। कथा स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा वातावरण जय श्रीराम एवं नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंजता रहा। कथावाचिका ने राम अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लेकर मर्यादा, सत्य, त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.